रिपोर्ट- सुमित कुमार!
बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम , छह घंटे तक फंसी रही गाड़ियां। सीओ और थानाध्यक्ष की पहल पर सन्ध्या 5:30 बजे टूटा जाम।
-मुंगेर में बाढ़ की तबाही के बाद अब मुआवजे की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ित सड़क पर उतर गए हैं। बाढ़ पीड़ितों ने मुंगेर – बरियारपुर एनएच 80 को उदयपुर के पास जाम कर प्रदर्शन किया।बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को जो सात हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है वो अभी तक हम लोगों को नहीं मिला है।ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों को मुआवजा मिल गया है लेकिन अधिकांश लोगों को अब तक नहीं मिला है।वहीं जाम की सूचना पर नयाराम नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो लोग अपनी मांग को लेकर अड़े रहे।वहीं इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और लोग काफी परेशान रहे।वहीं इस दौरान कुछ एम्बुलेंस भी जाम की वजह से फंसी रही।वहीं करीब छह घंटे की कोशिश के बाद जमालपुर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का भरोसा दिया जिसके बाद परिचालन सामान्य हो सका।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सीओ और बीडीओ साहब हमेशा कहते हैं एक दो दिन में आप लोगों को पैसा मिल जाएगा लेकिन अबतक नहीं मिला है।हम लोग चार दिनों से हर दिन सड़क पर उतर रहे हैं लेकिन सिर्फ आश्वाशन ही मिलता है।आज हमलोगों ने अजीज होकर फिर से सड़क जाम किया है और आज भी आश्वाशन ही मिला है।
बाइट – आशीष कुमार ग्रामीण
बाइट – गीता देवी ग्रामीण




