:- रवि शंकर अमित /बबलू राय!
बेगूसराय में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बी मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित युवाओं ने भाग लिया। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि मुसलमान के द्वारा सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जाता है लेकिन इसके एवेज में नरेंद्र मोदी एवं एनडीए गठबंधन को वोट नहीं दिया जाता। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित विपक्ष को आरे हाथों लेते हुए स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित बतलाया। खासकर उन्होंने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर चोट करते हुए कहा कि आजकल कुकुरमुत्ता की तरह एक नेता का उदय हुआ है जो सिर्फ इधर-उधर घूम कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि इससे एनडीए गठबंधन को कोई हानि या लाभ होने वाला नहीं है।
बाइट गिरिराज सिंह
बाइट – सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार




