सोन नदी में डूबने से दो की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

सोन नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

परासी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाथे गांव स्थित सोन नदी में रविवार को मछली पकड़ने के दौरान गहरे गड्ढे में चले जाने से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही परासी थाना प्रभारी सेराज आलम के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।
बताया गया कि दोनों लोग सोन नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान नदी में बने गहरे गड्ढे में चले गए और तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के तुरंत बाद परासी थाना प्रभारी सेराज आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाकर नदी में दोनों की तलाश शुरू कराई गई। कड़ी मशक्कत के बावजूद काफी देर तक दोनों का पता नहीं चल सका। घटना के बाद बाथे गांव सहित आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।

Join us on: