मजदूरी करने जा रहे मजदूर को चाकू मार किया जख्मी!

SHARE:

अविनाश कुमार

नगर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के कारगिल चौक पर अहले सुबह बदमाशों ने मजदूरी करने जा रहे एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस हमले में युवक के शरीर पर चार जगह चाकू गोदा गया हैं। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला, वार्ड 04 निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। जख्मी ने मेहसौल ओपी में दिए अपने आवेदन में बताया है कि रविवार की सुबह राजोपट्टी में अपने घर से मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कारगिल चौक पर पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने रास्ता रोका और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।उसने बताया है कि इससे पूर्व आरोपियों द्वारा शनिवार को ही धमकी मिली थी। मामले में जख्मी ने नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला वार्ड 05 निवासी करामत मंसूरी व उसके पुत्र ईद मंसूरी को आरोपित किया है। इधर, आवेदन प्राप्त होने के बाद मेहसौल ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मोसीर अली ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कांड में शामिल आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Join us on:

Leave a Comment