भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

मानिक सरकार चौक स्थित “घर एक सपना”ऑफिस में जिला जदयू की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव संजय सिन्हा एवं संचालन महानगर संगठन प्रभारी ओम भास्कर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पण कर किया गया एवं सभी साथियों ने उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।
इस मौके पर महानगर संगठन प्रभारी ओम भास्कर ने महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए सेक्टर अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की सूची जारी की। पूरे भागलपुर महानगर को पार्टी के निर्देशानुसार कुल आठ सेक्टर में बांटा गया एवं प्रत्येक सेक्टर के एक अध्यक्ष एवं एक प्रभारी की नियुक्ति की गई। इसके बाद वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी का निर्णय किया जाएगा।
इस मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के मुख्य प्रवक्ता दीपक भुवानिया ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी एक महान व्यक्ति थे इनसे हर देशवासियों को सीख लेना चाहिए इनके आदर्श को अपनाना चाहिए।
जदयू के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवन शैली को याद किया जाए तो दोनों सरल थे। लेकिन देश हित में शास्त्री जी जो भी निर्णय लेते थे वह बहुत ही कठोर था शास्त्री जी का एक उदाहरण यह भी है कि सरकारी संसाधनों का उपयोग अपने परिवार एवं निजी काम के लिए नहीं किया करते थे।
सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रिंटू चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी देश के आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जदयू नेता संजय राम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे एवं दोनों देश के लिए बहुत कुछ किए देश के आजादी में दोनों व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के नए पीढ़ी को इस दोनों नेताओं के आदर्श को अपनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह, रिंटू चंद्रवंशी, दीपक भुवानिया, नंदकिशोर हरि संजय सिन्हा, संजय राम, भावेश कुशवाहा, धर्मेंद्र भगत, जयजीत दत्ता, रजनीश मिश्रा, सुधांशु शेखर, अमित मंडल, पप्पू मंडल, अभिषेक चौधरी, अमन सिन्हा, चंदन कर्ण, दीपक कुमार, प्रमोद यादव, यश राज आनंद, अमित कुमार, शानू शर्मा, आशीष कुमार, रवि कुमार, इत्यादि लोग मौजूद थे।




