युवा जदयू ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार

सीतामढ़ी :  गांधी जयंती के अवसर पर नगर के रेड क्रॉस भवन में पार्टी के युवा जदयू की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुजीत झा के नेतृत्व में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि सुरसंड विधायक दिलीप राय, युवा जदयू के तिरहुत प्रमंडल के प्रभारी सुशील कुमार सिंह, प्रभात किरण, राहुल झा, राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहां की पार्टी की मजबूती को लेकर एक गांव एक नेता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर आज सीतामढ़ी के दौरा पर हूं। हम लोगों को बताने आए हैं कि एक गांव एक नेता कार्यक्रम का उद्देश्य क्या होगा और कैसे इसे हमें करना है। हम सभी युवा साथियों को पूरे जोश के साथ  मुख्यमंत्री के द्वारा हो रहे विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण जयंती के मौके पर इसका आयोजन किया जाएगा। युवा जदयू के चंपारण प्रमंडलीय प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के दिशा निर्देश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सीतामढ़ी जनता दल के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवेश कुमार, महिला प्रदेश सचिव किरण गुप्ता,  श्याम कुमार, गुप्ता पशुपति कुमार, विक्रम भारती, रोहित आर्यन, शिवम कश्यप, दीपक कुमार सिंह, राणा आशुतोष दीप, भारतेंदु सिंह समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment