गांधी जयंती के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया खलीफाबाग शाखा में हुआ पेंशनर्स मीट!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के खलीफाबाग शाखा में पेंशनर्स मीट का आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया भागलपुर अंचल के आंचालिक प्रवंधक श्री राजेश कुमार थे।
आज के कार्यक्रम में आंचलिक प्रबंधक श्री राजेश कुमार ने विस्तार से पेंशनर्स के हित में बैंक के विभिन्य ऋण अवम बचत योजना के बारे में जानकारियां साझा की।
पेंशनर्स ने भी अपनी तरफ से बातें रखी।
आज के कार्यक्रम में पेंशनर्स लोन, ग्रह ऋण, स्वर्ण ऋण, वहां ऋण आदि के बारे में जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम में उप आंचलिक प्रबंधक श्रीमती विनिता के अलावा भागलपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री पवन कुमार सिंह, श्री रतन कुमार, श्री मृत्यंजय कुमार, श्री सीता राम झा, श्री अभिषेक प्रताप ,मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment