विधायक अजीत शर्मा ने गांधी जयंती के अवसर पर निकाला पदयात्रा!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ति आज भागलपुर के माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। माननीय विधायक श्री शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने दोनो महापुरूषों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित किया इसके पश्चात एक पद यात्रा आयोजित किया गया जो कैम्प कार्यालय से भीखनपुर स्थित त्रिमूर्ति चौक पहुँचा जहाँ माननीय विधायक श्री शर्मा ने महात्मा गाँधी, इन्दिरा गाँधी एवं राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पद यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ता गाँधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम गाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि गाँधी जी ने हमें अंग्रेजों से लड़कर आजादी दिलाई जिसकी रक्षा का दायित्व हमारी होती है। मौजूदा हालात में जब देश में साम्प्रदायिक ताकतें अपना फन फैला रही है, हम सिर्फ गाँधी जी के रास्ते पर
चलकर ऐसी ताकतों को परास्त कर सकते हैं इसका हमें आज संकल्प लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी गाँधी के बताये रास्तों पर चलकर भाजपा और मोदी जैसी साम्प्रदायिक तत्वों का डटकर मुकाबला करेगी। जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अमय आनन्द ने कहा कि गाँधी जी की प्रासंगिकता आज पहले से ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि आज ऐसी ही ताकते सत्ता में है जिसका गाँधी जी आजीवन विरोध करते रहे है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने कहा कि गाँधी जी और शास्त्री जी सदा हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। साथ हीं साथ जिला कांग्रेस भवन दीपनगर में भी आज गाँधी और शास्त्री जयन्ति का आयोजन किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने गाँधी जी के भजन से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष क्रमशः डा० अमय आनन्द और विपिन बिहारी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए देश के प्रति उनके बलिदानों को याद किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, नगर अध्यक्ष रविन्द्रनाथ यादव, सोईन अंसारी, सौरभ पारिक, विनय कुमार मिश्रा, राजकुमार झा, विजय झा गाँधी, डा० जर्नादन साह, दीपनारायण साह, प्रिंस श्रीवास्तव, राजेश रंजन राजू, मिंटू कुरैशी, विवेक जैन, शिवशंकर सिन्हा, अभिमन्यु यादव, अभिषेक चौबे, परवेज आलम, उषा रानी, बेचन दास, विकास सिंह, मुजप्फर अहमद, गुंजन ठाकुर, भानु प्रताप यादव, टिंकु यादव, रवि सिंह, प्रियांश रंजन, रवि हरि इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment