भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आजादी के 75 वे वर्षगांठ और गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी जयंती को लेकर आजादी का अमृत महोत्सव का आरंभ किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल वीर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली की शुरुआत की गई। रैली के दौरान हाथों में बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करते देखे गए। 44 दिवसीय कार्यक्रम के तहत विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाना है। इस अवसर पर काफी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।




