भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

मामला भागलपुर जीरो माइल थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे ढाला के समीप का हैं जहां आज सुबह सुबह जब स्थानीय लोग घूमने निकले उनकी नजर एक लाश पर पड़ी जो पटरी के बीचो बीच पड़ा था ,उसके सिर में गहरी चोट थी लोगो ने आनन फानन में उसके परिजनों तथा जीरोमाइल थाना को सूचना दी । मौके पर पहुंचे जीरोमाइल थाना पुलिस ने लाश को अपने क़ब्जे में लेकर पोस्ट्मटम के लिए भेज दिया । वही युवक के बड़े भाई राजकुमार यादव ने बताया की मेरा भाई रोहित रात में ही घर से निकला था रात में हमलोगों उसको खोजे भी लेकिन नहीं मिला सुबह में ग्रामीणों द्वारा पता चला की उसकी लाश पटरी पर हैं जब हम लोग पहुंचे तो देखे उसका सिर पीछे से कटा हुआ हैं हमे आशंका हैं की जमीन विवाद के कारण कुछ दिन पूर्व धमकी मिली थी।




