स्कूली बच्चों से भरी बस एनएच किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरी , सभी 35 बच्चे सुरक्षित निकाले गए बाहर!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में स्कूली बच्चों से भरी एक बस एनएच 31 किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से 35 बच्चों को सकुशल पानी से निकाल लिया गया है। पानी से निकाले गए आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों को सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के निकट एनएच 31 की है बताया जाता है कि बलिया पावर हाउस चौक स्थित एक निजी स्कूल के बस के द्वारा पोखरिया के आसपास के कई गांव से करीब 3 दर्जन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर पोखरिया के पास गड्ढे में पलट गई । आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बस पूरी तरह से पानी में डूब गया है। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद है घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है।बच्चों को निकालने के बाद जेसीबी के सहारे पानी में डूबे बस को भी बाहर निकाला गया। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि सभी बच्चों को सकुशल निकाला गया है कुछ बच्चों को चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join us on:

Leave a Comment