रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता से 4.390 किलोग्राम गांजा सहित 02 तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘सी’ समवाय के बीओपी देउधा के सतर्क जवानों द्वारा विवेक ओझा उप कमांडेंट प्रचालन के गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान 12:50 बजे एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
कार्रवाई के तहत भारत सीमा के अंदर, सीमा स्तम्भ संख्या 274 से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर, दो भारतीय नागरिकों को मादक पदार्थ गांजा 4.390 किलोग्राम (पैकिंग सामग्री सहित), एक चिलम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर का पहचान
दिलीप नायक, 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय जानकी नायक, गांव हटगाछी देउधा उत्तरी, थाना देउधा, जिला – मधुबनी, बिहार के साथ ही दुसरे तस्कर का पहचान नवीन कुमार, 51 वर्ष, पिता स्वर्गीय जानकी नायक, गांव – देउधा उत्तरी, थाना देउधा, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में किया गया है।
जब्त की गई सामानों एवं दोनों तस्करो को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु देउधा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, जयनगर ने कार्रवाई में शामिल दल की सराहना करते हुए कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल सदैव सजग एवं कटिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास पूरी मुस्तैदी से जारी रहेंगे।




