रिपोर्ट – अमित कुमार!
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत राजधानी पटना में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जेपी गोलंबर से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा कारगिल चौक तक पहुंची। कला एवं संस्कृति विभाग के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी पटना में तिरंगा यात्रा के अलावा ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा थीम पर आधारित रंगोली, प्रकाश सज्जा और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ के गायन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड को चार हजार तिरंगा झंडे उपलब्ध कराए गए हैं। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता और वितरण के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना है।
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन निकासी की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

बिहारवासियों से भी अपील की जा रही है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
राष्ट्र टीवी के संवाददाता संजय कुमार ने पटना के जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक पहुंचकर इस तिरंगा यात्रा का जायजा लिया।
बाईट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावांगी



