शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा रचित देशभक्ति गीत को कुमार सानू ने दी आवाज़!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

कुमार सानू की आवाज में सुपौल की शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा की लिखी देशभक्ति गीत,10 अगस्त को कोलकाता में हुआ रिलीज, जिले में हर्ष का माहौल

सुपौल:- जिले की प्रतिभाशाली शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा एक बार फिर अपनी रचनात्मक उपलब्धि को लेकर चर्चा में है। सुपौल नगर परिषद वार्ड नंबर -14 निवासी अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार झा की धर्मपत्नी शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा द्वारा लिखे गए एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत को बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज दी है। यह गीत 10 अगस्त 2026 सोमवार को कोलकाता में रिलीज हो गई है, जिसे लेकर सुपौल जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है।
कल्याणी स्वरूपा वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ साहित्य और गीत लेखन में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा लिखे गए देशभक्ति गीत में राष्ट्रप्रेम, शहीदों के बलिदान और तिरंगे के सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे पहले भी उनके गीतों को व्यापक सराहना मिल चुकी है।
ज्ञात हो कि कुमार सानू ने गीत की भावनाओं और शब्दों से प्रभावित होकर इसे अपनी आवाज दी है। गीत का संगीत और प्रस्तुति भी विशेष रूप से तैयार की गई है, ताकि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व यह देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। कल्याणी स्वरूपा की इस उपलब्धि से पूरे सुपौल जिले में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षिका द्वारा लिखे गए देश भक्ति गीत का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गायक की आवाज में रिलीज होना जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात है। यह सफलता क्षेत्र के शिक्षक समुदाय के लोगों के साथ -साथ युवा रचनाकारों और विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Join us on: