रिपोर्ट- बिकास कुमार
ट्रांसपोर्ट एजेंसी व ट्रक चालक ने मक्का व्यवसायी को लगाया चुना
6 लाख 49 हजार 512 रूपए मूल्य का मक्का लेकर ट्रक चालक फरार
व्यवसायी ने की ट्रांसपोर्ट के विरूद्ध कारवाई की मांग
सहरसा :- सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी निवासी मक्का व्यवसायी जय जय राम साह ने सदर थाना में आवेदन देकर ट्रांसपोर्ट एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए मक्का बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा कि जय हनुमान इंटरप्राइजेज के नाम से कहरा कुटी में व्यापारिक प्रस्थान चलाता हूं।1 जून को मुझे 30 टन 70 किलो मकई गम्हरिया बाजार से बिहार शरीफ भेजना था।इसके लिए मैंने जगदंबा पेट्रोल पंप स्थित गायत्री ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया। ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा सामान भेजने की स्वीकृति एवं पावती रसीद बनाया गया।उस पावती रसीद पर गाड़ी नंबर ड्राइवर एवं मालिक का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उसी दिन रात्रि में ट्रक मेरा सामान गम्हरिया मधेपुरा से बिहार शरीफ के लिए प्रस्थान किया।गाड़ी के ड्राइवर से 2 जून तक संपर्क हुआ। उसके बाद संपर्क टूट गया तब मैं गायत्री ट्रांसपोर्ट के मालिक नवल जी से संपर्क किया तो वह बोले हम लोग साथ खोजने चलते हैं।खोजने के क्रम में स्पष्ट हुआ कि ट्रक का सही नंबर बीआर 21 आईवी 2061 है जबकि घटना के दिन सड़क पर जालसाजी कर गलत नंबर प्लेट लगाया था। जिस पर बीआर 06 सीसी 7078 नंबर प्लेट लगाया था। खोजबीन के क्रम में मकई का कोई पता नहीं चला। मकई का कुल कीमत 6 लाख 49 हजार 512 रुपए है।साथ ही किराया 15 हजार अग्रिम दिया गया जो आज तक गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाया है।पीड़ित व्यवसायी ने मां गायत्री ट्रांसपोर्ट के मालिक नवल कुमार गाड़ी मालिक राजीव कुमार ड्राइवर धीरज कुमार के द्वारा साजिश रच कर मक्का गायब करने एवं साक्ष्य छुपाने के लिए गाड़ी का गलत नंबर उपयोग किया गया।पीड़ित नें बताया कि डिजिटल युग में पन्द्रह दिन बीतने के बाबजूद पुलिस प्रशासन द्वारा मक्का बरामद नही होने से मन आशंकित है।इस संबंध में उन्होंने तत्काल मक्का बरामदगी की मांग कर करते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।




