हाईवा की चपेट में आने से जमादार की मौत,लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!


विष्णुपुद थाना क्षेत्र की घटना.

गया: जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ बाईपास के समीप तेज गति से आ रही हाईवा ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार की मौत मौके पर ही हो गई. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया, इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने हाइवा ट्रक को आग लगा दी, जिससे हाईवा सड़क पर धू-धू कर जल उठी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद आग को बुझाया जा सका.
इधर मृतक की पहचान माड़नपुर देवी स्थान मोहल्ला निवासी प्रकाश दास के रूप में की गई है, जो गया नगर निगम में जमादार के पद पर तैनात थे, एक महीना पहले ही उनकी वार्ड 46 में ड्यूटी लगाई गई थी.
इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को के द्वारा दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्कूटी सवार को हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया गया है. हालांकि इस दौरान हाइवा का चालक भागने में सफल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल ट्रक चालक को अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

बाइट- धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, विष्णुपद थाना.
बाईट- मुर्शी आलम उर्फ निजाम भाई, वार्ड पार्षद
बाईट शैलेश कुमार
बाईट रंजीत सिंह
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment