शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 पीएम मोदी 3 देशों के दौरे पर रवाना,पहले साइप्रस जाएंगे,इंदिरा,अटल के बाद साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय PM;कनाडा में G7 समिट में शामिल होंगे

2 अहमदाबाद विमान हादसा:विजय रूपाणी का DNA मैच,राजकोट में होगा अंतिम संस्कार;अब तक 31 सैंपल मैच हुए,20 शव परिजन को सौंपे गए

3 गीता के बाद अब भगवान कृष्ण की मूर्ति;अहमदाबाद प्लेन हादसे के बीच ये चमत्कार चौंका रहे

4 एक्स पर निखल सैनी ने विडियो शेयर करते हुए लिखा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में भीषण आग की वजह से आस-पास की हर चीज पिघल गई,फिर भी भगवान कृष्ण बाल गोपाल की यह मूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित रही,यहां तक इस पर लगा कपड़ा भी जस का तस रहा,हम किसी अंधविश्वास को सही नहीं ठहरा रहे हैं,लेकिन इतने ज्यादा तापमान पर इसका अछूता रहना वाकई हैरान करने वाला है

5 SCO की बैठक और चीन से न्योता…,गलवान के बाद पहली बार चीन जा सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

6 24 घंटे में कोरोना से 10 की मौत,नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई;देश में 7383 एक्टिव केस

7 केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश,7 की मौत, मरने वालों में 2 साल का बच्चा भी;चार धाम हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगाई

8 मथुरा में 8 मकान अचानक गिरे,12 लोग दबे,1 की मौत,मिट्‌टी के टीले पर बने थे,छत-दीवारें टूट गईं;लोग बोले:भूकंप जैसा लगा

9 राजा मर्डर केस:लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर,आज पूछताछ का चौथा दिन;रोजाना 8 से 10 घंटे सवाल-जवाब में गुजर रहे

10 ब्रिटेन के एक लड़ाकू विमान ने तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग की है,मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के इस लड़ाकू विमान ने ईंधन खत्म होने के बाद लैंडिंग की इजाजत मांगी थी,जिसके बाद तिरुवनंतपुरम में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

11 अब एक साल तक फ्री में करें आधार अपडेट,सरकार ने डेडलाइन बढ़ाकर 14 जून 2026 की,फ्री में नाम-पता बदलने के आसान स्टेप्स

12 अगर हम पर हमला किया तो अमेरिकी सेना ऐसा पलटवार करेगी,की कभी देखा नहीं होगा,ईरान की धमकी के बाद डोनाल्ड ट्रंप की खामेनेई को सीधी वॉर्निंग

13 पहले इजरायल रोके हमले,फिर हम…घुटनों पर ईरान,नेतन्याहू से लगाई युद्धविराम की गुहार

14 इजरायल-ईरान तनाव के कारण 16 जून से शुरू होने वाला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है,इस तनाव के अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक,मानसून की प्रगति से लेकर विदेशी निवेशकों का रुख और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे

15 मुंबई वाले सावधान! समुद्र से उठेंगी तेज लहरें,IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

16 अहमदाबाद:हादसे के 48 घंटे बाद विमान के पिछले हिस्से में मिला एयर होस्टेस का शव,मृतक संख्या 275 हुई

17 ईरान ने बैंजामिन नेतन्याहू को बताया 21वीं सदी का हिटलर,अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमले की भी दी धमकी

18 ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें,बढ़ते टकराव के बीच NSC की आपात बैठक

19 इजरायल-ईरान के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं पीएम मोदी,इजरायली राजदूत रूवेन बोले:यह दिल्ली के लिए अच्छी बात होगी

20 Israel-Iran Conflict: इजरायल ने ईरान की गैस रिफाइनरी पर किया हमला, बर्बाद हुआ डिफेंस सिस्टम

21 West Asia Tension: राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर की बात,यूक्रेन से तनाव पर भी चर्चा

22 तीन महिला समेत चार नक्सलियों का एनकाउंटर,बालाघाट में पुलिस से मुठभेड़,घायल नक्सली जंगल में भागे;600 से ज्यादा जवान सर्चिंग में जुटे

23 NIA का एमपी और राजस्थान में एक्शन,हिज़्ब-उत-तहरीर आतंकी साज़िश मामले में भोपाल में सर्च अभियान जारी

24 प्रधानमंत्री मोदी 15 से 19 जून से साइप्रस,कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर रहेंगे

25 भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन 19 जून को होगा लॉन्च

26 हमले से बिगड़े हालात, अमेरिका-ईरान के बीच आज होने वाली परमाणु वार्ता रद्द

27 अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी,महिला सांसद और पति की मौत

28 जम्मू कश्मीर:AAP विधायक मेहराज मलिक ने सरकार से वापस लिया समर्थन

29 NEET UG 2025 का जारी हुआ रिजल्ट… राजस्थान के महेश ने किया टॉप,तो एमपी के उत्कर्ष को मिली दूसरी रैंक

30 पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए पर्यटक स्थलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा:उपराज्यपाल सिन्हा

31 ऑटो मोड में अब एक दिन में व्यापार पंजीयन,CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बना उद्यमियों की पहली पसंद

32 प्रदेश में आज से प्री मानसून की बारिश के आसार,जयपुर सहित कई जिलों में गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद

33 दक्षिण अफ़्रीका का चोकर्स से चैंपियन बनने तक का सफ़र,27 साल बाद जीती आईसीसी ट्रॉफ़ी

34 शाह बोले:नेता गलत बयानबाजी नहीं करें,पचमढ़ी में कहा:3 साल में सिंधु का पानी राजस्थान तक पहुंचेगा, पाकिस्तान बूंद-बूंद को तरसेगा

35 एअर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के हताहतों को तत्काल ₹25 लाख देगा,एक करोड़ मुआवजा राशि अलग

36 मणिपुर में 328 हथियारों और गोला-बारूद बरामद, SLR-इंसास जैसी राइफलें शामिल;सुरक्षा बलों ने 5 जिलों में छापेमारी की थी

37 हॉस्टल में खाना खा रहा था,अचानक बिल्डिंग में प्लेन घुसा,बिहार के मेडिकल स्टूडेंट की आंखों देखी,ऊपर वाला फ्लोर गिरा,साथ बैठे 2 दोस्त मर गए

38 भूमि-विकास योजना में सीमापार निवेश के लिए भारत विश्व के शीर्ष देशों में;कायम है निवेशकों का भरोसा

39 अहमदाबाद विमान हादसा:248 शवों के DNA सैंपल लिए,19 के मैच हुए,3 शव परिजन को सौंपे;190 एम्बुलेंस-वाहन स्टैंडबाय पर

40 वायुसेना को जून के आखिर में तेजस Mk 1A मिलेगा,इस साल 12 जेट फाइटर बेड़े में शामिल होंगे; 2021 में ₹48 हजार करोड़ में सौदा हुआ था

Join us on:

Leave a Comment