लालू प्रसाद अंबेडकर का कभी अपमान नहीं कर सकते- अखिलेश सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


राज्यसभा सांसद और पूर्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के अपमान का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि लालू जी ने खुद देखा तक नहीं कि क्या रखा जा रहा था, और जो अंबेडकर को जानता है, वह उनका अपमान सोच भी नहीं सकता।

मुख्य बातें अखिलेश सिंह की बाइट से:

लालू यादव को दिया क्लीनचिट

“यह कोई मुद्दा नहीं है। लालू प्रसाद यादव कभी अंबेडकर जी का अपमान कर ही नहीं सकते।”

“लालू जी ने देखा भी नहीं था कि वहां कौन क्या रख रहा है।”

अंबेडकर के सम्मान पर बात

“डॉ. अंबेडकर को कौन भूल सकता है? उन्होंने जो संविधान और सम्मान देश को दिया है, उसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।”

भाजपा और नीतीश पर हमला

“भाजपा कैसी पार्टी है, सबको पता है।”

“नीतीश कुमार खुद कहा करते थे – ‘बड़का झूठा पार्टी है भाजपा’, जाकर उनसे ही पूछिए।”

कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर टिप्पणी

“आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो रही है। मैं उसी के लिए आया हूं। देखते हैं बैठक में क्या अहम निर्णय लिए जाते हैं।”

स्लग्स:

अखिलेश सिंह का बड़ा बयान

लालू अंबेडकर का अपमान कर ही नहीं सकते

भाजपा ‘बड़का झूठा पार्टी’ – नीतीश के पुराने बयान का हवाला

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कई फैसलों की संभावना

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें