रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। इस बाबत पूरे देश भर में नरेंद्र मोदी के तथाकथित 11 वर्ष को शानदार, जानदार और दमदार तरीके से प्रस्तुत करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कारकेट समर्पण भाव से लग चुका है। इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी एक किए हुए हैं। बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पूरी टीम उतरने की तैयारी में है। इसी कड़ी में देश के केंद्रीय गृह राज मंत्री नित्यानंद राय का तूफानी दौरा आज गया से शुरू हुआ। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए के घटक दलों द्वारा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। आज गया के आर्यावर्त होटल में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक इस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि देशभर में नरेंद्र मोदी की लहर है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर मोर्चे पर अपनी सरकार की 11 वर्ष को बेमिसाल बताते हुए शानदार और दमदार कार्यकाल बताया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में भाजपा इस बार शानदार पारी खेलने के मूड में है। श्री राय ने कहा कि अब विपक्ष के पास नरेंद्र मोदी की सरकार को छोटा दिखाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। विपक्ष जितना हमलावर होगा उतना ही कमजोर होगा। श्री राय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि किसी भी कीमत पर भारत अपने मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं कर सकता है।
बाईट – – नित्यानन्द राय केंद्रीय राज्य गृह मंत्री
रिपोर्ट – – अभिषेक कुमार
गया




