अवैध वसूली करने वाला सार्जेंट सुमित कुमार हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-मुंगेर में योगदान देने वाले नवनियुक्त पुलिस कर्मी से मेडिकल जाँच के नाम पर अवैध वसूली करने वाला सार्जेंट सुमित कुमार हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल। एसपी की बड़ी कार्यवाई।

मुंगेर पुलिस लाइन में नवनियुक्त 334 पुलिस जवानों से मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस गंभीर मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन में पदस्थापित सार्जेंट सुमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी ने बताया कि कुछ नवनियुक्त जवानों को फोन कर सार्जेंट सुमित कुमार यह धमका रहा था कि वे मेडिकल जांच में फेल हो गए हैं और पास कराने के लिए प्रत्येक जवान से 2500 रुपये देने होंगे। सूचना मिलते ही एसपी ने एक जांच टीम गठित की, जिसमें लाइन डीएसपी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। जांच में आरोप सही पाए गए और सार्जेंट सुमित कुमार के पास से 36 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा बैंक ट्रांजेक्शन के भी प्रमाण मिले, जो नवजवानों से वसूली के लिए इकट्ठा किए जा रहे थे।पुष्टि के बाद पूरबसराय थाना में सार्जेंट सुमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मामला शर्मनाक था, लेकिन हमने त्वरित कार्रवाई कर दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस बल में अनुशासन और ईमानदारी सर्वोपरि है।

बाइट-सैयद इमरान मसूद, पुलिस अधीक्षक, मुंगेर

यह घटना न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है, बल्कि पुलिस महकमे में स्वच्छता लाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी देती है।*

Join us on:

Leave a Comment