रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधि द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। लूट, चोरी, छिनतई जैसी घटनाओं ने आम जनता की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है। तो वही बीते शनिवार की रात एक मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला अरेर थाना क्षेत्र के राम नगर गांव की है, जहां हनुमान मंदिर के पास कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में बाइक के साथ खड़ा था। इसी दौरान अरेर थाना की गश्ती पुलिस की टीम इन इलाके से गुजर रही थी, उन्होंने कुछ युवकों को बाइक के साथ खड़ा देखा। पुलिस गाड़ी को दूर से ही देखकर युवक घबरा गया और बाइक पर सवार होकर भागने लगा। जिसे भागते देख कर पुलिस को संदेह हुआ और उन्होंने बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर तक पीछा किए जाने पर युवक बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर तलाशी लिया तो एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस सड़क पर गिरे हुए पाया गया। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेते हुए थाना पहुंची। जहां कानून प्रक्रिया किया गया।
इस संबंध में अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने बताया है कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध थीं और पुलिस गाड़ी को देखकर वे भागने लगा। भागने के क्रम में उसके पास से पिस्टल और कारतूस गिर गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, युवक रात होने से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। फिलहाल अरेर थाना पुलिस अपराधी की पहचान करने में जुटी हुई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।




