रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां पश्चिम चंपारण को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी सौगात दी है उन्होंने लगभग 32 करोड़ की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है बैरिया प्रखंड अंतर्गत 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ 10 अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा उद्घाटन किया गया, इसके साथ ही 34 हेल्थ वेलनेस सेंटर की आधारशिला रखी, पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत 22.88 करोड़ की लागत से 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 1 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 8 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया, इसके साथ ही 14.56 करोड़ की लागत से 34 स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास किया गया, इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ बीजेपी सांसद संजय जयसवाल व स्थानीय विधायक गण भी मौजूद रहे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 में बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था बड़ी ही खराब थी आज केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में पहल कर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार मुहैया कराई जा रही है
बाइट_मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार
PTC __Manoj kumar




