मुजफ्फरपुर – जातीय गणना एवं आरक्षण की सीमा विषय पर तेजस्वी के नेतृत्व में बड़ी बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

जागृत मंच के तत्वाधान में रविवार को मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित जातीय गणना एवं आरक्षण की सीमा, समाज और सरकार की भूमिका विषयक पर चर्चा हेतु राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमे अपने अधिकारों के लिए एकजुटता के साथ लड़ने की जरूरत हैं, उन्होनें बिहार मे जातीय गणना के रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न वर्गों के लिए बजट नहीं पेश करने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी कहा कि आपकी रोटी कोई बार बार छीन रहा हैं, लेकिन वो गुस्सा नहीं हैं, आपके अधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं, झुनझुना दिखाता हैं रोटी खिंच लेता हैं, फिर झुनझुना पर हमलोग ताली बजाते हैं.. अगर अधिकार पाना है तो हमलोगों को बोलना सीखना होगा लड़ना सीखना होगा.. तेजस्वी यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण, जातीय जनगणना, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर हमारी पार्टी और हमारे नेता लालू यादव ने कभी समझौता नहीं किया, कल तक जो सरकार कहती थी कि जातीय जनगणना से जातीय विद्वेष फैलेगा आज वहीं मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया.. आज हमारे 90 फीसदी आबादी जिसमें आदिवासी, अनुसूचित जाति जनजाति, अतिपिछड़ा पिछड़ा समाज के लोग कहा हैं, हमारी भागीदारी कहा हैं, उसकी सच्चाइ जातीय जनगणना से अस्पष्ट होगा तभी उनके उत्थान के लिए योजनाए बनेगी, बजट में उनको स्थान मिलेगा, आरक्षण का दायरा बढ़ेगा.. आपको बता दे कि इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविद, डॉक्टर्स, इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोग व्यवसायिक वर्ग के लोगो के साथ राजद के विधायकगण, प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल थे..

Join us on:

Leave a Comment