उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारीयों संग बाढ़ में बिकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हुये शामिल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 18.05.2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार -सह – प्रभारी मंत्री पटना जिला की अध्यक्षता में बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कार्यान्वित विकास योजना एवं संचालित अन्य योजनाओं का समीक्षा बैठक अनुमंडल सभाकक्ष बाढ़ में आयोजित किया गया। बैठक में श्री नीरज कुमार, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद, श्री कार्तिक कुमार, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद, श्री अनिरुद्ध कुमार, माननीय सदस्य बख्तियारपुर विधानसभा, उप विकाश आयुक्त, पटना, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना, अपर समाहर्ता, पटना, अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बाढ़ के साथ साथ प्रखंड विकाश पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद तथा तकनीकी विभाग के जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, समाज कल्याण विभाग (बाल विकास परियोजना) एवं ग्रामीण विकास विभाग (आवास योजना) के साथ साथ राजस्व विभाग (परिमार्जन, म्यूटेशन, नामांतरण, राजस्व वसूली इत्यादि) की समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत संचालित एवं कार्यान्वित सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व माननीय उप मुख्यमंत्री एवं माननीय सदस्य विधान परिषद एवं माननीय सदस्य बिहार विधानसभा को बुके एवं शॉल से स्वागत किया गया तथा माननीय को जिला प्रशासन द्वारा हरित पौधा भेंट किया गया।

Join us on:

Leave a Comment