बाढ़ – बेगूसराय डीडीसी के प्रधान लिपिक की सड़क हादसे मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

सड़क दुर्घटना में बेगूसराय डीडीसी कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक के मौके पर ही मौत, वाहन क्षतिग्रस्त

पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत सलालपुर गांव के पास फोरलेन पर राख लदी खड़ी हाइवा को फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी। जिससे फोर व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बेगूसराय डीडीसी कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे। वह बेगूसराय पटना जा रहे थे। मृतक की पहचान अनिशाबाद निवासी अभिनन्दन प्रकाश (35) के तौर पर हुई है।

विपिन कुमार ने बताया कि सड़क पर डेथ वाॅडी पड़ी थी और पुलिस मौके पर पहुंचकर बॉडी उठाने के लिए वाहन रोक रही थी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फोर व्हीलर तेज गति से आ रही थी और खड़ी हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और फोर व्हीलर घूम कर रेलिंग से टकरा गई। हाइवा का टायर पंचर रहने के कारण सड़क किनारे खड़ी था।

एक राहगीर रंजन कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर के समीप फोरलेन वनवे है। जिस कारण सभी गाड़ियां एक ही लाइन में तेज गति से चलती है जहां वन वे का बोर्ड लगाया जाए और गति अवरोधक भी लगाई जाए। एनएच प्राधिकरण के मानक का पालन नहीं हो रहा है, जिस कारण सड़क दुर्घटना हो रही है।

एएसआई इंद्रदेव कुमार यादव ने बताया कि सुबह 5:00 बजे 112 पर कॉल आया कि पूरा गांव से 2 किलोमीटर पहले भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां पहुंचे तो देखा की एक व्यक्ति मृत पड़ा है और गाड़ी भीषण रूप से क्षतिग्रस्त है। यह बेगूसराय से आ रहे थे और पटना की ओर जा रहे थे। यह बेगूसराय के डीडीसी कार्यालय में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत है। मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया है वहीं परिजनों को सूचना दी गई है।

बाइट – ASI इंद्रदेव यादव
बाइट- स्थानीय लोग

Join us on:

Leave a Comment