प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लिखा स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो में हुई भीषण टक्कर, महिला, बच्चा समेत 8 लोग घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल में करजान के पास फोरलेन पर दो गाड़ियों की आमने सामने टक्कर में 8 लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला और बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत परिजन पटना लेकर चले गए। वहीं दोनों तरफ से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कर जान पुल के पास NHAI के कर्मचारी कुछ होर्डिंग लगा रहे थे, जिसके कारण ट्रैफिक वनवे कर दिया गया था। मुंगेर जिले के असरगंज में प्रखंड पंचायत अधिकारी का परिवार पटना से शादी समारोह से घर लौट रहा था। तब करजान पुल के पास राणाबीघा के कुछ लोग फोरलेन के पास गाड़ी से कहीं जा रहे थे। तभी दोनों गाड़ियों में आमने सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस पास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चे को तुरंत एंबुलेंस मंगाकर पटना भेज दिया। वहीं पांच लोगों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत सभी घायलों को पटना रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन को वनवे कर दिया गया था, जिस कारण दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद एक गाड़ी और पीछे से आकर टक्कर मार दी, और मौके से फरार हो गया। एक महिला और एक बच्चा समेत आठ लोग घायल है। एक गाड़ी पर बिहार सरकार पंचायती राज अधिकारी का वोर्ड लगा है।

112 में मौजूद अधिकारी रामनंदन प्रसाद ने बताया कि बिहार सरकार लिखा स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हुई। गाड़ी को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर लगाया गया है और बिखरे सामान को भी सुरक्षित थाने पहुंचाया गया है। जिसमें सोने का गहना भी शामिल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें