मोदी सरकार पर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के आरोप में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के द्वारा जिला कार्यालय से मुख्य डाकघर तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया

मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मोदी सरकार के प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने और सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की कार्रवाई के खिलाफ प्रतिरोध मार्च किया गया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी गगनभेदी नारे लगाए और बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ यह करवाई पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध और दमनात्मक करवाई है। यह लोकतंत्र पर हमला है और विपक्ष को भयभीत करने की साजिश है।
कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही रवैये के खिलाफ झुकेगी नहीं। सत्य और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रतिरोध मार्च मे सत्येंद्र पासवान,ज्योति झा, मुकेश राय,सुरेन्द्र महतो,आनंद झा,मसूद अहमद, नित्यानंद झा,विजय कुमार भोला,गुड्डू साह,उपेंद्र यादव,सुरेश चंद्र झा, राजकमल,मुकेश कुमार पप्पू,राजीव शेखर, विनय झा,आलोक झा,सुभाष राउत,मुकेश कश्यप, अकबर हुसैन,अंकित झा,अख्तर हुसैन,प्रशांत राज,कमलेश ठाकुर, मुनींद्र झा,धनेश्वर ठाकुर,अविनाश झा,शाहजहां,श्री राम मंडल के साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें