रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
डीएम ने आसनपुर कुपहा में बिहार पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन ‘मार्गीय सुविधा’ परियोजना का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सुपौल :- जिले के किशनपुर अंचल अंतर्गत आसनपुर कुपहा में बुधवार को बिहार पर्यटन विभाग के द्वारा निर्माणाधीन ‘मार्गीय सुविधा’ परियोजना का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया।
स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित अवधि के भीतर परियोजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, अंचल अधिकारी, किशनपुर, परियोजना से संबंधित अभियंता, आर्किटेक्ट सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



