रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
सुपौल :- सहायक निदेशक-सह-जिला जन संपर्क पदाधिकारी के रूप में बुधवार को संजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत संजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी, सुपौल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का प्रभावी, तथ्यपरक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विभागीय गतिविधियों का पारदर्शी, सकारात्मक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी सुलभ हो सके।



