रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित हनुमान जयंती, क्रीडा भारती स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, पहलवान प्रतिभा सम्मान समारोह और कुश्ती प्रतियोगिता मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत चतरा गांव हाट स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण मे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप झा ने किया। कार्यक्रम में कीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन चंद्र, प्रदेश मंत्री अमित कुमार, प्रदेश कार्यालय प्रमुख रामावतार मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व उत्तर बिहार प्रांत शारीरिक प्रमुख अरविंद यादव, स्थानीय मुखिया शैलेंद्र झा, पूर्व मुखिया सुशील झा, लाल सिंह, ढंगा पंचायत के सरपंच विनोद झा, जिला अध्यक्ष कीड़ाभारती भवानंद झा, विभाग संयोजक सरोज, कार्यक्रम संयोजक सरोज झा, सुधीर सिंह, चंदन सिंह, दिनेश सिंह, विपिन, बच्चन, वरुण, देवानंद, अजीत, अधिवक्ता सरोजानंद झा, श्याम सिंह, पप्पू, सुभाष, मोहन, विवेक जी देवनजी राम सेवक गोविंद, सरवन के साथ- कुश्ती फेडरेशन दरभंगा के रविंद्र सिंह, रामवृक्ष यादव, मधुबनी कुश्ती फेडरेशन के भोला सहित काफी संख्या मे दर्शक मौजूद थें। इस कार्यक्रम के द्वारा पहूंचाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध व्यास नितेंद्र झा व्यास के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। कार्यक्रम में युवा पहलवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। पहलवान संजय यादव और पहलवान मिथिलेश जी इत्यादि का प्रदर्शन सराहनीय रहा इस अवसर पर आए कय पहलवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री संतोष, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी राम के साथ-साथ कीड़ा भारती के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर 2000 से अधिक लोगों मे हनुमान चालीसा की प्रती वितरण किया गया।