अमर कुमार आनंद सुल्तानगंज

पंचायती चुनाव का बिगुल बसते हैं पदाधिकारी के द्वारा चुनाव को लेकर के तैयारी शुरू हो गई है इसको लेकर एक ओर जहां सुल्तानगंज प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने संबंधित सभी कर्मियों के साथ बैठक किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से भी एक अहम बैठक आयोजित सुलतानगंज थाना परिसर में किया गया। जिसमें चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया गया। विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसको लेकर सभी बॉर्डर इलाके में विशेष गस्ती सहित गंगा में नाव से गस्ती की जाएगी। सभी थानों को निर्देश दिया गया कि 107 की कार्रवाई सुनिश्चित करें सभी दागी लोगों का लिस्ट बनाकर सभी का पैरेट कराया जाए इसके अलावा जेल से छूटे सभी कुख्यात अपराधियों का लिस्ट बनाकर सभी पर आवश्यक कार्रवाई करें गंगा में भी नाव के द्वारा गस्ती की जाएगी इसके अलावा शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर के भी रणनीति तैयार किया गया। इस मौके पर मुंगेर सदर एसडीपीओ नंदजी सिंह तारापुर एसडीपीओ मुकेश सिंह सुल्तानगंज सर्किल इंस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सहित कई थाना अध्यक्ष मौजूद थे।




