पिकप ने एक शख्स क़ो कुचला, घटना स्थल पर ही मौत, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

चार चक्का वाहन के ठोकर लगने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही हुई मौत। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज जुटी जांच में।

एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक सब्जी खरीदने गए एक व्यक्ति को चार चक्का पिकअप वाहन ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। पिकअप वाहन के ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि मृतक को बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा हीरा पट्टी गांव वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद बधई का पुत्र पृथ्वी चंद्र बधई बताया जा रहा है।
वही इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति सब्जी खरीदने रायपुरा चौक गया था। जहां उसे चार चक्का पिकअप वाहन ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। पिकअप वाहन के ठोकर लगने से उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- मृतक का परिजन राकेश कुमार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें