कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने कीटनाशक खाकर दे दी जान!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में कर्ज के बोझ से दबे एक 50 वर्षीय किसान देवानंद पासवान ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। उनका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
देवानंद पासवान मुसहरनिया वार्ड 02, गोरदह पंचायत के निवासी थे और पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। डेढ़ साल पहले उनकी सबसे छोटी बेटी की शादी में उनकी पत्नी ने एलएनटी फाइनेंस कंपनी से 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी मासिक किस्त 4200 रुपये थी। तीन महीने की किस्त बकाया होने के कारण मंगलवार को फाइनेंस कंपनी का मैनेजर उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक बातें कहीं।
इससे आहत होकर देवानंद पासवान ने कीटनाशक खा लिया। परिजन उन्हें सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र और फिर सहरसा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक के बेटे अनुश कुमार ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BYTE :- मृतक के पुत्र अनुश कुमार।
BYTE :- मृतक का भतीजा विक्रम कुमार।

Join us on:

Leave a Comment