:- रवि शंकर अमित!
मोकामा में भीषण अग्निकांड, 40 घर जले, कई मवेशियों की मौत, एक दर्जन जख़्मी, कई लोग भी झूलसे!
एंकर -मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत में भीषण अग्निकांड जिसमें कुल 40 घरों के जलने की सूचना मिल रही है तो वहीं एक दर्जन से अधिक मवेशी के जलकर मरने की सूचना है जबकि कई मवेशी झुलस गए हैं और कई जख्मी हालत में है, वही मवेशियों को बचाने और घरों के समान को बचाने में कई लोग भी जख्मी हुए हैं, सभी ज़ख्मियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है मौके पर कई थानों की टीम तैनात है, कई दमकलों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है, मोकामा के अंचलाधिकारी मनीष कुमार मौके पर मौजूद थे,उन्होंने बताया कि आकलन नुकसान का किया जा रहा है और सरकारी नियम अनुसार भरपाई करने की कोशिश की जाएगी, तो वहीं थाना अध्यक्ष मरांची अवधेश कुमार ने बताया कि 30 से 40 घर जलकर राख हो गए हैं, उसमें रखे सभी सामान जलकर भस्म हो गए इस दौरान कई मवेशी भी मरे हैं तो कई लोग भी झूलसे हैं!




