बाढ़ के दुर्गा केमिकल फैक्ट्री से 34 ड्रम स्प्रिट जैसा केमिकल जब्त, FIR दर्ज, जाँच शुरू!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दिनांक 31/3/25 की संध्या 7:00 बजे गुलाबबाग स्थित मां दुर्गा केमिकल्स फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए थे और एक गाय तथा एक गाय का बच्चा मृत हो गए थे। जांच के क्रम में उस गोदाम से निकले तीन पिकअप भान जो मोकिमपुर जलहर ग्राम में छिपा कर रखा गया था जिसमे स्प्रिट जैसी गंध आने पर करीब 34 ड्रम को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है और उक्त घटना के कारण एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी हेतु उत्पाद विभाग एवम अग्निशमन विभाग से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई है । जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment