निभाष मोदी

भागलपुर सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज हिंदी दिवस,निज भाषा का गौरव जरूरी: अनंत कुमार सिन्हा!
आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं बच्चों में हिंदी के प्रति प्रेम, रुचि एवं सीखने की जिज्ञासा बढ़े तथा निज भाषा का गौरव हो इसके लिए हिंदी के महत्व को विस्तार से बताया गया। पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाली सुंदर, सुमधुर कर्णप्रिय भाषा हिंदी के साहित्यकारों एवं उनके अनमोल कृतियों के बारे में भी बच्चों को बताया गया। साथ ही भैया बहनों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से काव्य लेखन ,कहानी लेखन एवं व्याकरण की शुद्धता से जुड़ी तथ्यों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के आचार्यों के बीच में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए निज भाषा का गौरव होना जरूरी है । सभी भाषाओं का अपना महत्व है। हिंदी सभी भारतीयों की पहचान है। इस अवसर पर विद्यालय की बहन अदिति श्री एवं नियति के द्वारा ” खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी” सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखित वीरता के वर्णन की कविता पर भाव नृत्य के साथ वीर रस की झलक बिखेरी। बहन श्रुति आर्या ने हिंदी की अस्मिता उपयोगिता इसकी महत्ता पर अपना विचार रखा। कार्यक्रम भीष्म मोहन झा एवं राजेश्वरी झा के निर्देशन में संपन्न हुआ।




