रिपोर्टर :- संतोष चौहान, सुपौल।
राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के बैनर तले होली मिलन समारोह आयोजित, DM,SP सहित जिले के गणमान्य ने खेली होली
सुपौल -रंगों का पर्व होली का उमंग औऱ उल्लास हर तरफ दिख रहा है, जहां इलाके में होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है, हर तरफ लोग रंग में नजर आ रहे है, ये नज़ारा है सुपौल जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान का, जहाँ राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के बैनर तले होली मिलन समारोह हो रहा था, होली के गीत संगीत पर पिपरा विधायक रामविलास कामत,जिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार , अधिवक्ता नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, युगल किशोर अग्रवाल, नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा , मेला समिति के सचिव संजीव नयन गुप्ता, मनोज झा, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सुब्रत मुखर्जी, विनय भूषण सिंह ललिता जायसवाल, सहित स्थानीय गण्यमान्य लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वाकई होली के रंग में क्या बड़ा क्या छोटा ,सब आपस मे एक दूसरे पर फुल बरसा कर गले मिलकर अबीर गुलाल लगाया, होली पर्व सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ सभी जाति धर्म के लोग आपसी गीले शिकबे भुलाकर संगीत मय माहौल में जमकर ठुमका लगा रहे थे। वही इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।




