रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर, एक तरफ जहां नीतीश कुमार के राज में सुशासन का सरकार कहा जा रहा है वहीं दूसरी ओर लगातार पुलिस महकमें पर ही अपराधियों का अपराध सर चढ़कर बोल रहा है, पहले अररिया में एएसआई की अपराधियों द्वारा राजीव कुमार की मौत का मामला सामने आया उसके बाद मुंगेर में एएसआई सुनील कुमार को अपराधियों ने धारदार हथियार से सर में वार करके घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान एएसआई की मौत हो गई, अब भागलपुर के जगदीशपुर से ऐसी ही कुछ घटनाएं सामने आ रही है, जहां कुछ अपराधियों ने आर्मी जवान को होली के दिन 14 मार्च को शाम 7 बजे घेर कर उसपर जानलेवा हमला किया और ₹500000 की रंगदारी मांगते हुए उसके पर्स सोने के चैन छीन लिए और पिस्टल के बट से आर्मी जवान को घायल कर दिया। आर्मी जवान दीपक कुमार सिंह अभी वर्तमान में सिक्किम में देश की सेवा के लिए कार्यरत है, आर्मी जवान दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मैं अपने ससुराल से घर की ओर आ रहा था इसी दरमियान मेरी गाड़ी को तकरीबन 10 अज्ञात लोग घेर लिए और मेरे पर अचानक प्रहार कर दिया जबकि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, अपने ससुराल बिरणोध गोरडीह से अपने घर हरवा जगदीशपुर आ रहा था। वही उन्होंने बताया सभी अपराधी नशे में धुत थे। उन्होंने अपनी प्राथमिकी जगदीशपुर में दर्ज कराई है और उस आर्मी जवान का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा है,
वही इस मामले को लेकर बरारी एसआई श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि आर्मी जवान दीपक कुमार सिंह की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उम्मीद है जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे।
वही इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा ने जगदीशपुर थाना के थाना प्रभारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं उन्होंने बताया कि जगदीशपुर के थानेदार शराब की तस्करी कराते हैं जिससे यहां के अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, वहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हमारी सरकार अपराध पर नकेल कसने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं वहीं कुछ ऐसे थानेदार हैं जो अपराधियों का साथ दे रहे हैं ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी के जवान पर यह जानलेवा हमला कहीं से सही नहीं है, शराब बंदी वाले बिहार में सभी अपराधी शराब के नशे में थे और सबों के हाथ में हथियार था जब तक इस क्षेत्र में शराब नहीं मिलता है तो इन लोगों ने पिया कैसे, यह सीधे थानेदार की लापरवाही है।
Byte- दीपक कुमार सिंह, आर्मी जवान
Byte- श्याम सुंदर सिंह, एएसआई
Byte- इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता




