बांका के मंदार क्षेत्र में ब्रज के तर्ज पर खेली गई होली, हजारों लोग हुये शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट- कुंदन सिंह!



अंग जनपद के मंदार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मधुसूदन मंदिर में ब्रज के तर्ज पर होली खेला गया ।मालूम हो कि भगवान मधुसूदन की होली खेलने की परंपरा वर्षों पुरानी है. इस मौके पर बांका के अलावे बिहार, झारखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे ।और भगवान से गुलाल की होली खेले ।पंडित अवधेश ठाकुर ने बताया कि मधुसूदन मंदिर में ब्रज की तर्ज पर भक्त और भगवान के बीच अबीर गुलाल खेलने की परंपरा है. होली के दिन शाम में भगवान मधुसूदन को गर्भ गृह से छतरी के नीचे पुजारी के द्वारा भगवान को गोद में लेकर होली का भजन कीर्तन गाते हुए श्रद्धालुओं और भक्तों द्वारा उन्हें मंदिर के सामने बने फगदोल मंदिर में विराजमान कराया गया. मालूम हो की मंदिर से फलदोल के चंद मिनट की दूरी तय करने में करीब तीन से चार घंटे का समय लगा. इस पल का इंतजार श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से करते हैं. इस दिन भगवान को होली की पारंपरिक मिठाई के साथ-साथ पुआ, खीर, पूड़ी के साथ-साथ 56 तरह के व्यंजन पड़ोसे गए।भगवान के गर्भ गृह से बाहर आते ही चारों ओर जय मधुसूदन जय मंदार के नारे श्रद्धालुओं द्वारा गुंजायमान होता रहा।जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु भगवान मधुसूदन को अबीर और गुलाल चढ़ाए जबकि भोली बाबा आश्रम के साथ-साथ मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के द्वारा पारंपरिक ढोल, झाल, मृदंग सहित अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भजन कीर्तन किया . इस दौरान बुजुर्ग, जवान, बच्चे, महिलाएं सब एक रंग में रंगे हुए थे . वृंदावन के तर्ज पर देर रात तक भगवान और भक्तों के बीच होली खेली गई. मौके पर मधुसूदन मंदिर को आकर्षक तरीके से रंगीन पताका से सजाया गया था.

Join us on:

Leave a Comment