बक्सर से धीरज कुमार कि रिर्पोट
बक्सर : जिले के स्टेशन रोड स्थित आदर्श गौशाला के समीप गुरुवार की रात पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने परंपरागत ढंग से होलिका की परिक्रमा की और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। वातावरण भक्ति, आस्था और उल्लास से परिपूर्ण नजर आया होलिका दहन के दिन नकारात्मक ऊर्जा, विचार की अग्नि में आहुति दी जाती है. होलिका दहन पर अग्नि देव की विशेष पूजा करने के साथ ही अगर कुछ उपाय किए जाएं तो साल भर मां लक्ष्मी जातक से प्रसन्न रहती हैं और कृपा बनाए रखती हैं.
बक्सर में होली 15 मार्च को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
बाइट- गुप्तेश्वर पटेल श्रधालु




