रिपोर्ट- निभाष मोदी!
होली के दिन हुआ बड़ा हादसा…..
ई रिक्शा और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में चार घायल, तीन की हालत नाजुक ,मायागंज रेफर
एक तरफ जहां उत्साह और उमंग के साथ लोग रंगों का पर्व होली मना रहे थे वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना की सूचना सामने आई है , जिसमें चार लोगों की बुरी तरह जख्मी होने की सूचना सामने आई है….भागलपुर, जिला अंतर्गत सुल्तानगंज में तेज रफ्तार की चपेट में आने से ई- रिक्सा और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज 14 मार्च तकरीबन 11:00 बजे दिन की है, घायल की पहचान बादल कुमार, अजीत कुमार, राजा कुमार और एक युवक जिसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है।घटना सुल्तानगंज अंतर्गत तीलकपुर दुर्गास्थान के पास की है । घटना के बाद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा – तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना सुल्तानगंज को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज भेज दिया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज भागलपुर भेज दिया।जहां तीन की हालत चिंताजनक बताइ जा रही है।घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बादल कुमार और राजा कुमार अपने ससुराल जा रहा था तभी तीलकपुर दुर्गास्थान से आगे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ई रिक्सा से टकरा गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।




