मुंगेर-एक लाख कुख्यात इनामी अपराधी पवन मंडल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-एक लाख कुख्यात इनामी अपराधी पवन मंडल पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार। बिहार एसटीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अपराधी पर लूट हत्या आर्म्स सहित कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज। कई सालो से कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए मुंगेर पुलिस कर रही थी मेहनत।

-मुंगेर : मुंगेर जिले टॉप टेन एक लाख कुख्यात इनामी अपराधी को बिहार एसटीएफ पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सददतपुर थाना के मिदनापुर से गिरफ्तार किया है साथ पुलिस ने एक मोबाईल को भी जप्त की है।कुख्यात अपराधी छह महीने से अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रह रहा था।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की पवन मंडल पर विभिन्न थानों में 25 मामले दर्ज है जिसमे लूट हत्या रंगदारी आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज है। उन्होंने बताया की कुख्यात अपराधी पांच केस में वांटेड था और 30 अगस्त 2022 से फरार चल रहा था। एसपी ने बताया की 13 जुलाई 2024 को मुफसिल थाना क्षेत्र के बांक मोड़ के पास दोहरे हत्यकांड का मुख्य अभियुक्त है इस घटना में पवन मंडल के गुर्गे से मंजीत मंडल सहित एक अन्य लोग ताबदोतड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा की इसकी गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी। उन्होंने कहा की पुलिस के चैलेज था इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ पुलिस भी लगी थी।

बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें