बेगूसराय- अतिक्रमण मुक्ति अभियान रोकने के लिये जनप्रतिनिधि और व्यापारियों ने एसडीएम से लगाई गुहार!

SHARE:

रिपोर्ट- अनंत कुमार!

बेगूसराय – तेघड़ा नगर परिषद प्रशासन के द्वारा तेघरा बाजार में सड़क के बगल में अतिक्रमित जमीन को खाली करवाने के लिए पिछले कई दिनों से कार्यवाही की जा रही है। इसमें सैकड़ो की संख्या में दुकानदार है जिनके सामने अतिक्रमित जो भूमि था उसे खाली करवाया गया है। इस कार्यवाही से दुकानदार नाराज हैं क्योंकि उन्हें आंशिक क्षति हुई है। इसमें रविवार को तेघड़ा के स्थानीय विधायक बाजार पहुंचकर व्यवसाईयों के साथ बातचीत किया। इसके बाद से अफवाह का बाजार गर्म था लोग कई प्रकार के कयास लगा रहे थे। इसी बीच तेघरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार एवं सभी 28 वार्ड के वार्ड पार्षद तेघरा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार से मिलकर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई ।इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आधिकारिक स्तर पर यह चलने वाली सतत और निरंतर प्रक्रिया है। हम लोगों से अपील करेंगे कि वह अतिक्रमण न करें और प्रशासन जो कार्यवाही कर रही है उसमें सहयोग करें। इसको लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने कहा प्रशासनिक स्तर पर चलाई गई कार्यवाही है ।जिसमें अतिक्रमित जमीन को खाली कराया जा रहा है यह प्रक्रिया आगे भी चलेगी जिसका निर्देश अधिकारी के द्वारा दिया गया है।

बाइट

कन्हैया कुमार – मुख्य पार्षद प्रतिनिधि

राकेश कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा

Join us on:

Leave a Comment