रिपोर्ट- अनंत कुमार!
ट्रेन से युवक का कटा पैर. युवक की नहीं हुई पहचान.
सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बरौनी तेघड़ा रेल खंड के तहत बरौनी जक्शन से पश्चिम गुमटी संख्या -7 बी और 8 सी के बीच दुलरुआ धाम पोखर के समीप करीब 25-30 वर्षीय एक युवक का ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना पांव कट गया जिससे वह गंभीर रूपसे घायल होकर ट्रेक पर ही पड़ा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वहीं घटना की जानकारी स्थानीय डायल 112 टीम को मिलते ही वह मौके पर पहुँच घायल युवक को इलाज हेतु ले जाने के लिए प्रयास में जुट गई. इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को रेलवे ट्रेक से उठाकर इलाज हेतु ले जाया गया. इस बीच जी आर पी और आर पी एफ पुलिस भी पहुँच गई. जी आर पी पुलिस घायल युवक को अपने क़ब्ज़े में कर उसे इलाज हेतु किसी अस्पताल में ले गए. घायल युवक की पहचान नहीं हो पायी थी.




