रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!
गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मधुबनी जयनगर द्वारा बाह्य सीमा चौकी डिगयाटोला के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिगयाटोला पंचायत के मुखिया रंजीत ठाकुर सहित 19 स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान एसएसबी एवं स्थानीय लोगों के बीच सीमावर्ती सुरक्षा, सामाजिक सहयोग, तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एस एस बी का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को जागरूक एवं सशक्त बनाना है।
बैठक के उपरांत लोगों की सुविधा के लिए 4 सेट दवा छिड़काव मशीनें मुखिया रंजीत ठाकुर को सौंप दी गईं, जिससे गांव में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधित एवं कृषि कार्यों में सहायता मिल सके। यह सहयोग एसएसबी की समाज कल्याण को लेकर किए जा रहे पहल का हिस्सा है। जिससे सीमावर्ती गांवों के नागरिकों को लाभ पहुंच सके।
48 वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने इस अवसर पर कहा की एसएसबी ना केवल सीमाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित है बल्कि सीमावर्ती ग्रामीणों के कल्याण के लिए भी समर्पित है। हमारा प्रयास है कि हम सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी योगदान दें, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। भविष्य में भी इस तरह के सहयोग जारी रहेंगे ।
यह बैठक सीमावर्ती सुरक्षा बल और स्थानीय नागरिकों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई ।




