बेगूसराय- सांड ने किया ग्रामीणों पर हमला, आधा दर्जन जख़्मी, कड़ी मशक्कत से पकड़ में आया!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजात पंचायत के हरिचक गांव में एक सनकी सांड ने अचानक गांव में घुसकर आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे गांव में काफी अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वही सांड के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद लोगों ने इसकी सूचना आनन फानन में ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस व वनरक्षी को दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी एसआई दिलीप कुमार सिंह, सैफ चालक सीताराम राय व वनरक्षी दीपक कुमार के द्वारा घंटों मशक्कत के बाद पागल सांड को अपने कब्जे में लेकर बहियार में छोड़ दिया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायल व्यक्ति की पहचान कन्हैया कुमार, सिकंदर राय, सरोज महतों, गुदड़ पासवान की पोती सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को दौड़ा दौड़ा कर घायल कर दिया।।जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सकों द्वारा करवाया गया।
बाइट- अमरेंद्र किशोर सहनी

Join us on:

Leave a Comment