रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र से शराब तस्करी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की घेराबंदी को देखकर बचने के लिए एक शराब तस्कर ने तालाब के पानी में छलांग लगा दिया। जिसके बाद तालाब किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी।
मामले को लेकर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शराब तस्कर पानी में तैरते हुए नजर आ रहा है। वही तालाब किनारे लोगों की भीड़ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि भागने के प्रयास में तस्कर की गाड़ी अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मारते हुए पोखरे के पास जा पहुंची। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। स्थानीय एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह धंधा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है और प्रशासन की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए किया जाता है।
बिहार सरकार लगातार राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की बात करती रही है, लेकिन इस तरह की घटना आम बात हो चुकी है। यहां तस्कर बेखौफ हो अपने धंधे को अंजाम देते आ रहा हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा सके।




