डीएम द्वारा मत्स्य व्यवसाय से जुड़े विक्रेताओं को विपणन किट वितरण किया गया।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल:- जिला मत्स्य कार्यालय, सुपौल के सभागार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन किट योजनान्तर्गत मत्स्य विपणन किट वितरण कार्यक्रम में कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा भाग लिया। जिलाधिकारी द्वारा बिहार कोशी बेसिन विकास परियोजना-II के द्वारा मत्स्य व्यवसाय से सीधे जुड़े 20 मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य विपणन किट तथा मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन किट जिला के विभिन्न अंचलो के 20 मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य विपणन किट वितरण किया गया।
मछली उपभोक्ताओं को ताजा स्वच्छ मछली की उपलब्धता के साथ आधुनिक साज-सज्जा एवं उच्च मनोबल के साथ उपलब्ध कराना। योजना अंतर्गत कुल 19000.00 का 90 प्रतिशत अनुदान देय है। कार्यक्रम में शंभु कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सुपौल, जिला मत्स्य कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बिहार कोशी बेसिन विकास परियोजना-II के तकनीकी सलाहकार (मत्स्य) बबन कुमार, तकनीकी सलाहकार (पशुपालन) ऋषभ सिंह एवं आशुतोष कुमार के साथ मत्स्य विक्रेतागण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष कुमार अमर, मत्स्य प्रसाद पदाधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापनोरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत् प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया। इस क्रम में उनके द्वारा कार्यालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण कर साज-सज्जा एवं सौन्दर्यीकरण हेतु भी आवश्यक निदेश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment