डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सूपौल :- समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व की समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में दाखिल-खारिज, लगान वसूली, अभियान बसेरा, परिमार्जन प्लस एवं ई-मापी के संदर्भ में विस्तृत समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता/सभी अंचल अधिकारी/सभी राजस्व अधिकारी/सभी राजस्व कर्मचारी/सभी अंचल अमीन, सुपौल जिला एवं आई0टी0 मैनेजर, समाहरणालय, सुपौल उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment