रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
जिला प्रशासन मधुबनी एवं एनआईसी मधुबनी के संयुक्त तत्वाधा ,में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिले विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर धमकी, डेटा सुरक्षा और सुरिक्षित इंटरनेट के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस दौरान साइबर सुरक्षा , ऑनलाइन धोखाधड़ी, मानसिक स्वास्थ्य पर इंटरनेट का प्रभाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर गहन चर्चाएँ की गईं। कार्यशाला में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि ने विस्तार से साइबर सुरक्षा पर प्रकाश डाला।उन्होंने प्रतिभागियों को ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी भी प्रदान किया। अपर समाहर्ता विभागीय जांच नीरज कुमार ने भी साइबर सुरक्षा पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में सभी को एक सुरक्षित और सकारात्मक डिजिटल वातावरण निर्माण की दिशा में कार्य करने हेतु जागरूक किया गया, जिससे इंटरनेट का उपयोग सुरक्षित और प्रभावी हो सके। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।




